फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nameplate Row: दुकानों के आगे नाम लिखने वाले आदेश को ब्रज के संतों का समर्थन, कहा- नाम संग आधार कार्ड भी लगाएं

Sat, 20 Jul 2024 05:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा

सार

हनुमान टेकरी आश्रम में महंत दशरथ दास महाराज की अध्यक्षता में धर्मसभा हुई। इस सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस आदेश का समर्थन और स्वागत किया गया, जिसमें उन्होंने सभी दुकानों के आगे अपना नाम लिखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों के बाहर लिखे गए नाम - फोटो : X @SaffronSunanda
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के रमणरेती स्थित हनुमान टेकरी आश्रम में शुक्रवार को हनुमान टेकरी के अधिकारी महंत दशरथ दास महाराज की अध्यक्षता में एक धर्म सभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में सभी दुकानों, होटल-ढाबों, ठेली एवं कार्यस्थलों पर दुकान का नाम और दुकान के मालिक का नाम अनिवार्य रूप से लिखने के आदेश का स्वागत किया गया।

विज्ञापन

 

धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की तरह पूरे भारत में फल-सब्जी की दुकानों पर होटल-ढाबों, भोजनालयों एवं व्यापारिक स्थलों पर दुकान का पूरा नाम एवं मालिक का नाम अनिवार्य रूप से लिखने का नियम लागू होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संपूर्ण उत्तर प्रदेश में घनश्याम हो या इमरान सबको लिखना होगा नाम।

 

हनुमान टेकरी के अधिकारी महंत दशरथ दास महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री का नाम लिखने वाला निर्णय स्वागत योग्य है। स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज ने कहा कि दुकानों पर सिर्फ नाम लिखने से काम नहीं चलेगा, बल्कि साथ में दुकान मालिक का आधार कार्ड भी लगाया जाना चाहिए।

 
विज्ञापन

धर्म रक्षा संघ के मार्गदर्शक महंत मोहिनी बिहारी शरण, स्वामी डॉ. आदित्यानंद महाराज, महंत देवानंद परमहंस, महंत शिव बालक दास, राष्ट्रीय महामंत्री श्रीदास प्रजापति, सुशैन आनंद, महंत मोहनदास, महंत नृसिंहदास, महंत कृष्णदास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें