मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के एक विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा बृहस्पतिवार की सुबह लापता हो गई। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो वह तलाश में जुट गए। पुलिस को भी सूचना दी गई, कुछ देर बाद छात्रा विद्यालय आ गई। वहां से परिजन उसे घर ले गए।
कोतवाली क्षेत्र स्थित विद्यालय में बृहस्पतिवार की सुबह आठवीं की छात्रा पढ़ने के लिए आई थी। छुट्टी होने के काफी देर बाद भी जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजन जानकारी लेने विद्यालय पहुंचे। लेकिन छात्रा का कोई पता नहीं लगा। छात्रा के न मिलने से परिजन बेहद परेशान हो गए और तलाश करने लगे। इस बीच कोतवाली पुलिस को भी सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी तलाश में जुट गई। कुछ देर बाद छात्रा विद्यालय पहुंच गई। इस बात की जानकारी होने के बाद परिजन उसे विद्यालय से घर लेकर चले गए। मामले में कोतवाली पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।