फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने से किशोरी लापताः अवागढ़ में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम पर भी गिरी गाज, निलंबित

Wed, 26 Aug 2020 12:40 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

अवागढ़ में तैनात इंस्पेक्टर रामौतार सिंह पर आरोपी लव कुमार के चाचा कृपाशंकर ने आरोप लगाया है कि उन्हें छोड़ने की एवज में 40 हजार रुपये लिए थे। इसके बाद उन्हें थाने से छोड़ा गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
एसएसपी सुनील कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा जनपद के थाना अवागढ़ से शुक्रवार की सुबह किशोरी के फरार होने के बाद तत्कालीन इंस्पेक्टर, एक महिला कांस्टेबल और विवेचक के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। अब एक वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने अवागढ़ थाना में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम को भी निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


अवागढ़ में तैनात इंस्पेक्टर रामौतार सिंह पर आरोपी लव कुमार के चाचा कृपाशंकर ने आरोप लगाया है कि उन्हें छोड़ने की एवज में 40 हजार रुपये लिए थे। इसके बाद उन्हें थाने से छोड़ा गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उच्चाधिकारियों ने स्वत: मामले का संज्ञान लिया और गोपनीय तरीके से इसकी जांच कराई।

जांच पड़ताल करने के बाद एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने इंस्पेक्टर रामौतार को मंगलवार की देर शाम निलंबित कर दिया। एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि कुछ मामलों में इंस्पेक्टर क्राइम रामौतार की शिकायतें आ रहीं थीं, इसका संज्ञान लेते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है। थाना अवागढ़ में इस पद पर अन्य को तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

नासिक से पुणे तक पांच दिन में 25 ठिकाने बदले
थाना से फरार किशोरी पुलिस को चकमा देने में माहिर है। पांच दिन में किशोरी ने 25 ठिकाने बदलकर नासिक से  पुणे तक का सफर तय कर दिया। पुलिस हर ठिकाने पर पहुंच रही है, लेकिन किशोरी हाथ नहीं आ रही है।

थाना से फरार होने के बाद किशोरी एक दिन आगरा में रुकी, इसके बाद वह हर बार नया ठिकाना बना रही है। किशोरी के साथ लवकुश पुत्र बचान सिंह निवासी राजपुर थाना सकरौली भी है।

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि किशोरी अभी तक हाथ नहीं लग सकी है। वह पांच दिन में 25 ठिकाने बदलकर नासिक से पुणे पहुंच गई। किशोरी पुलिस की उम्मीद से ज्यादा ठिकाने बदल चुकी है, उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें