एयरफोर्स स्टेशन के करीब एक पेड़ पर बैठे पक्षी
- फोटो : अमर उजाला
नो फ्लाइंग जोन में पक्षियों से हवाई जहाजों की उड़ान में खलल पड़ रहा है। एयरफोर्स ने इसकी शिकायत डीएम से की है। डीएम ने तीन सदस्यीय कमेटी से जांच रिपोर्ट मांगी है। वहीं पृथ्वीनाथ रेलवे फाटक के पीछे एयरफोर्स की बाउंड्रीवॉल है। यहां रेलवे ट्रैक पर मीट की दुकानों का कचरा फेंका जा रहा है।
16 दिसंबर 2019 को वायु सेना अधिकारियों व तत्कालीन डीएम एनजी रवि कुमार की एईएमसी बैठक में इस समस्या के निस्तारण पर सहमति बनी थी। लेकिन नौ माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
ये भी पढ़ें- तस्वीरें: उफनाई चंबल, गांवों की ओर बढ़ने लगा पानी, किसानों की फसल डूबीं
इस मामले में दोबारा एयर फोर्स स्टेशन के विंग कमांडर एके तिवारी ने डीएम प्रभु एन सिंह से प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध मीट बिक्री, पतंग व कुलकुलबाजी पर रोक लगाने की मांग की। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया एडीएम सिटी, एडीआरएम रेलवे व अपर नगर मजिस्ट्रेट की टीम बनाई है। सात दिन में जांच टीम अपनी रिपोर्ट देगी।