फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो आखिरी कॉल: बात करते करते काली नदी में कूदी लड़की, छटपटाती रही और लोग बनाते रहे वीडियो

Sat, 24 Sep 2022 12:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

कासगंज के सिढ़पुरा क्षेत्र से दिल झकझोरने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की नदी में डूबती दिखाई दे रही है। वह जिंदगी के छटपटाती है, लेकिन कोई उसे बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। 
विज्ञापन
काली नदी में डूबी किशोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सिढ़पुरा क्षेत्र के करथला रोड पुल पर पहुंची एक युवती ने फोन पर बात करते हुए अचानक काली नदी में छलांग लगा दी। जब वह डूबने लगी तो जान बचाने के लिए काफी देर तक नदी के तेज बहाव में जूझती रही, लेकिन कुछ देर के बाद डूब गई। पुल पर मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बना लिया, लेकिन तेज बहाव के कारण कोई उसे बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू की।

टेंपो से पुल पर पहुंची थी युवती 

शनिवार की सुबह करथला रोड पुल पर एक युवती टेंपो से पहुंची। युवती टेंपो से उतरने के बाद किसी से फोन पर बात करने लगी। पुल पर मौजूद लोगों के अनुसार वह बात करते करते अचानक पुल से काली नदी में कूद गई। जब वह डूबने लगी तो जान बचाने के लिए नदी के तेज बहाव से जूझने लगी। उसने लोगों से बचाव की गुहार भी लगाई, लेकिन लोग वीडियो बनाते रहे। उसे बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। 

विज्ञापन


Agra: जनकपुरी महोत्सव में सांड़ ने फैलाई दहशत, बच्चे को सड़क पर पटका, 10 से अधिक लोग घायल


विज्ञापन

युवती के बारे में नहीं चला पता 

ज्यादा देर तक वह तेज बहाव में टिक न सकी और नदी में बहते हुए डूब गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवती की तलाश शुरू कर दी। दोपहर एक बजे तक युवती का पता नहीं लग सका। वहां के मौजूद लोगों ने बताया कि युवती नीले रंग की जींस और काले रंग का टॉप पहने थी। युवती कौन थी और उसने छलांग क्यों लगाई, इसका अभी पता नहीं चल सका है। काली नदी के इस ओर सिढ़पुरा (कासगंज) हैं और दूसरी ओर बागवाला (एटा) का क्षेत्र है। दोनों ही जगह की पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें