फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी पहचान मेरी लाडलीः गरीब बच्चे भी पढ़ें और बढ़ें ये है इस बेटी का ख्वाब

Tue, 23 Jan 2018 12:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला टाउनशिप/नंदगांव (मथुरा)
विज्ञापन
माता-पिता के साथ होनहार बेटियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेटियों के मन में शिक्षा हासिल करने की उमंग देखी तो पिता ने भी समाज की तमाम बाधाओं को दूर कर पढ़ाई कराई। बस फिर क्या था बेटियों के सपने सच होने लगे।
विज्ञापन


टाउनशिप निवासी सुमन में गरीब बच्चों को पढ़ाने का जुनून है। संस्कृति यूनिवर्सिटी से बीएससी कर रही सुमन ऐसे गरीब बच्चे जिन्हें शिक्षा नहीं मिल पाती उन्हें पढ़ा रही है। 

सुमन के अंदर गायन की प्रतिभा भी छिपी हुई है। दिल्ली में आयोजित शो में उन्होंने गोल्ड जीतकर खुद को साबित भी किया। पिता देवी सिंह और मां विद्यादेवी अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने में लगे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नंदगांव में एयरफोर्स से रिटायर हरचंद ने बेटियों की पढ़ाई के लिए गांव छोड़ दिया। उन्होंने कोसी में किराए का मकान ले लिया। बेटियां रेखा और रश्मि को सीबीएसई से इंटर की परीक्षा दिलाई। 

बेटियों के मन में पढ़ाई की उमंग थी तो पापा ने भी बेटियों के हर सपने को पूरा करने की ठान ली। रश्मि ने कठिन परिश्रम कर आईआईटी खड़गपुर में प्रवेश पा लिया। रश्मि का सपना बड़ी इंजीनियर बनकर देश सेवा का है। 

पिता उसके इस सपने को साकार करने में लगे हैं। हाल ही में उन्होंने एमबीए इंस्टीट्यूट आईएसबी (इंडियन स्कूल आफ  बिजनेस) हैदराबाद में दाखिला लिया है। रेखा ने शोभित विश्वविद्यालय से बीटेक बायोटेक्नोलॉजी की डिग्री ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें