फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अरमान बना कृष्ण फिर प्रेम जाल में फंसाई किशोरी, अब लेकर हुआ फरार; पीड़िता की मां को सता रहा अनहोनी का डर

Mon, 15 Jan 2024 08:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

कृष्ण नगरी मथुरा में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां अरमान नाम के युवक ने अपना नाम बदलकर किशोरी को प्रेम के जाल में फंसाया। घरवालों को जब तक पता चलता, आरोपी किशोरी को अपने साथ ले  गया। अब किशोरी के घरवालों को अनहोनी का डर सता रहा है।

 
विज्ञापन
girl crime - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र के ओम नगर में किराए के मकान में रहने वाले युवक द्वारा किशोरी से लव जिहाद का मामला सामने आया है। युवक ने अपने असली नाम अरमान को छिपाते हुए खुद को कृष्णा बताया और किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर अपने साथ ले गया। किशोरी की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


17 वर्षीय किशोरी की मां द्वारा दर्ज कराए मुकदमे के अनुसार ओमनगर में किराए के मकान में अरमान नाम का युवक मूल रूप से धौलपुर, राजस्थान का रहने वाला है। उसने जब किराए पर मकान लिया तो अपना असली नाम छिपाकर कृष्णा नाम बताया। इसके बाद किसी प्रकार से बेटी को प्रेमजाल में फंसा लिया और आठ जनवरी को बेटी को लेकर चला गया। तब से बेटी और युवक का सुराग नहीं लगा है। 

घरवालों ने बेटी और आरोपी की काफी तलाश की, लेकिन उनके बारे में कोई सुराग नहीं लग सका है। जिसके बाद किशोरी की मां ने थाना पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर रवि त्यागी के अनुसार युवक और किशोरी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनको तलाश लिया जाएगा। वहीं किशोरी की मां को बेटी के साथ अनहोनी का डर सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें