फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: शादी तय होते ही तनाव में आई युवती,  उठाया खौफनाक कदम;  लाश देख कांप गया मां-बाप का कलेजा

Thu, 23 Mar 2023 06:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

युवती की शादी एक सप्ताह पहले ही तय हुई थी। घर में खुशियां थीं। इस बीच माता-पिता एक रिश्तेदारी में गए हुए थे। पीछे से युवती ने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। 
 
विज्ञापन
death demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना मिरहची क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात युवती ने कमरे को अंदर से बंद कर फंदा लगा खुदकुशी कर ली। इसके बाद परिजन ने अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और पोस्टमार्टम कराया। एक सप्ताह पहले ही उसकी शादी तय की गई थी।

चार भाइयों की थी इकलौती बहन

गांव नगला श्याम निवासी देवदत्त सिंह की बेटी पूजा (20) ने साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पिता ने बताया कि चार बेटा और एक बेटी थी। उसने कहा कि पत्नी अनार देवी के साथ वो अपने साढ़ू जुगेंद्र सिंह निवासी गांव कुनैठा थाना बागवाला के घर बुधवार को गए थे। वहां देवी जागरण आयोजित किया गया था। रात में बेटी ने साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। कमरा अंदर से बंद था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mainpuri: साली को छेड़ रहा था शोहदा, जीजा को हीरो बनना पड़ा भारी; किया ऐसा हाल
विज्ञापन

 

सुबह हो सकी घटना की जानकारी

घटना की जानकारी सुबह करीब सात बजे हो सकी, जब बेटी के कमरे से कोई हलचल नहीं हुई। बेटे ने जाकर देखा तो वह फंदे पर लटकी मिली। पिता ने बताया कि बेटी ने पिछले वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी और आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन किया था, लेकिन नंबर नहीं आ सका।

पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

थाना प्रभारी छत्तर पाल सिंह ने बताया कि परिजन ने बिना सूचना दिए ही अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली थी। ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया। परिजन से पूछताछ में सामने आया है कि युवती की एक सप्ताह पहले ही शादी तय कर दी थी, लेकिन वह शादी नहीं करना चाहती थी। इसकी वजह से तनाव में थी। इसके चलते ही खुदकुशी करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें