मैनपुरी के गांव मांझ में साली से फोन पर बात करने की मना करने पर खिसियाए शोहदे ने युवक की पिटाई कर दी। बचाने आए उसके पिता को भी पीटकर घायल कर दिया। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी व साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यहां का है मामला
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव मांझ निवासी धीरेंद्र कुमार ने बुधवार को गांव निवासी गोविंद से बात की। उस से कहा कि वह उसकी साली को फोन न किया करे। इस बात पर आरोपी खिसिया गया और गाली गलौज करने लगा। उसने ईश्वर दयाल और अपने भाई गोपाल को बुलाने के बाद उसको लाठी डंडा से पीटना शुरू कर दिया। उसे पिटता देख जब पिता नेकराम बचाने के लिए आए तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए।