फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: वो प्रेमी से मिलने गई थी...भाई ने लिखा दिया सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा; सीसीटीवी से खुल गया राज

Sun, 07 Jan 2024 07:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस जांच में  पता चला कि मामला प्रेम प्रसंग का है। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज देखे तो हकीकत सामने आई।
 
विज्ञापन
Crime girl - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र के इलाके की किशोरी के भाई ने बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप लगा दिया। मामले में थाना पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने दो नामजद व तीन अज्ञातों पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच की। शनिवार रात तक हुई जांच में सामने आया कि किशोरी के साथ उसके पड़ोस के युवक के प्रेम संबंध हैं। दोनों सहमति से एक निर्माणाधीन मकान में मिलने गए थे। इसी दौरान युवक ने कुछ फोटो खींचे, जिन्हें उसने अपने दोस्त को भेजा। दोस्त द्वारा फोटो किशोरी के भाई को भेज दिए गए।
विज्ञापन

17 वर्षीय किशोरी के भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन बीते शनिवार सुबह 8:30 बजे करीब दूध देने को गई थी। रास्ते में उसे किसी बाइक सवार दो नामजद युवकों ने नशीला पदार्थ लगाकर रुमाल सुंघा दिया। इसके बाद सुनसान इलाके में ले गए। वहां उनके तीन साथी पहले से मौजूद थे। पांचों ने बारी-बारी से बहन के साथ दुष्कर्म किया। बहन उनके चुंगल से छूटकर घर पहुंची तो उसने पूरी वारदात बताई। शाम पांच बजे करीब परिवार थाने पर पहुंचा।

 

किशोरी के भाई द्वारा मामला बताए जाने पर थाना स्तर से उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। मौके पर एएसपी/सीओ सिटी कुंवर आकाश सिंह पहुंचे। उन्होंने तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए। इंस्पेक्टर छोटेलाल ने मौका मुआयना करते हुए क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले, जिसमें सामने आया कि किशोरी अकेली फोन पर बात करते युवक से मिलने गई थी। इस पर पुलिस ने किशोरी से पूछताछ की।

पुलिस पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसके साथ कोई वारदात नहीं हुई, जिस युवक पर आरोप है वह उसका प्रेमी है। सहमति से उसके साथ गई थी। प्रेमी का दोस्त निर्माणाधीन मकान से कुछ दूरी पर इस दौरान खड़ा रहा। प्रेमी द्वारा कुछ फोटो लिए थे, जोकि उसने अपने दोस्त को भेजे थे। दोस्त द्वारा फोटो उसके भाई को भेज दिए गए। फोटो देखने के बाद परिवार वालों ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की, जिसमें मामला तहरीर से लिखे आरोपों से परे निकला। फिलहाल नामजद युवकों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और किशोरी के बयान तहरीर में लगाए आरोपों का समर्थन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें