फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन युवकों को फेसबुक से दोस्ती कर 'प्रेमजाल' में फंसाया, अब कानून के 'शिकंजे' में आई युवती

Fri, 08 Nov 2019 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
फेसबुक के जरिए एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन युवकों को दिल्ली की एक युवती ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। दो युवकों से शादी रचाने के कुछ समय बाद तीसरे युवक के साथ नगर में रह रही थी। पुलिस ने युवती और उसके दो साथियों के खिलाफ शांतिभंग के मामले में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

 
मूलरूप से दिल्ली निवासी एक युवती 2006 से वृंदावनवास कर रही है। युवती ने पहले दिल्ली निवासी एक युवक से दोस्ती की और उसके बाद शादी रचा ली। उसे छोड़कर बागपत निवासी एक युवक से फेसबुक के जरिए दोस्ती की और उसके साथ वृंदावन में रहने लगी। 

चार वर्ष के बाद जब युवक के पास से पैसा समाप्त हो गया तो युवती उसे छोड़कर वृंदावन आ गई और ललितपुर के एक होमगार्ड के पुत्र को ढाई वर्ष पूर्व फेसबुक के जरिए अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

होमगार्ड का पुत्र अपने गांव की चार एकड़ जमीन बेचकर युवती के साथ दिल्ली में रहने लगा। विगत कई दिनों से अपने बच्चे और पति को छोड़ युवती वृंदावन आकर फिर से रहने लगी। होमगार्ड के पुत्र ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की।

इसके जवाब में युवती ने भी होमगार्ड के पुत्र पर ढाई वर्ष से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। रमणरेती पुलिस चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि युवती और उसके दो साथियों को शांतिभंग के मामले में कार्रवाई की है। युवती फेसबुक के जरिए पहले दोस्ती करती और उनके साथ कुछ समय रहने के बाद छोड़ देती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें