फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: खेत पर बेहोश पड़ी मिली युवती, अनहोनी की आशंका पर दौड़ी पुलिस

Mon, 06 Jun 2022 07:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

खेत पर काम करने गई युवती बेहोश हो गई। उसकी हालत देख परिजनों के पसीने छूट गए। उधर युवती के साथ अनहोनी की आशंका को लेकर पुलिस अस्पताल पहुंच गई। डॉक्टर ने बताया कि गर्मी के वजह से युवती बेहोश हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।  
 
विज्ञापन
खेत में बेहोशी की हालत में मिली युवती - फोटो : गूगल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के गांव नई तोर निवासी एक युवती खेत में बेहोशी की हालत में मिली। परिजन उसको उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। सूचना पर पुलिस भी सरकारी ट्रामा सेंटर आ गई। पुलिस ने मामले की पड़ताल भी की।

विज्ञापन


गांव नई तोर के ग्रामीण सोमवार दोपहर खेतों पर गए। इस बीच खेत में बेहोशी की हालत में युवती को पड़ा देखा। युवती की उम्र करीब 18 साल थी। बेहोशी की हालत में युवती को देख ग्रामीणों ने शोरगुल किया तो काफी संख्या में लोग पहुंच गए। इस बीच युवती के परिजन भी वहां आ गए। युवती की हालत देख परिजन भी दंग रह गए। परिजन युवती को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए।

 बताया गया है कि युवती बदहवास हालत में थी। इसलिए स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मीमो भेजकर बसई मोहम्मदपुर थाना पुलिस को युवती के बारे में जानकारी दी। सूचना पर थानाध्यक्ष बसई मोहम्मदपुर विनय कुमार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जांच पड़ताल करने के साथ युवती के परिजनों से बातचीत की।

इसलिए हुई बेहोश 

थानाध्यक्ष बसईमोहम्मद विनय कुमार ने बताया कि युवती व्रत थी। वह दोपहर को किसी कार्य से खेत पर कई थी। गर्मी के कारण वह बेहोश होकर खेत में ही गिर पड़ी थी। उपचार के दौरान युवती ठीक हो गई है। परिजन उसको घर ले आए। 

जहरीले पदार्थ के सेवन से युवक अचेत

वहीं एक अन्य मामले में उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला श्रीराम कॉलोनी निवासी आकाश (18) की जहरीले पदार्थ के सेवन से हालत बिगड़ने के साथ ही वह बेहोश हो गया। परिजन उसको उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। यहां उसको उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें