बेवर, मैनपुरी। बुधवार की देरशाम लोगों ने आठ वर्षीय बालिका को बस स्टैंड के पास घूमते हुए देखा। पुलिस को सूचना तो वह उसे थाने ले गई, बाद में बालिका को चाइल्ड हेल्प लाइन के सुपुर्द कर दिया गया।
आठ वर्षीय बालिका को बस स्टैंड चौराहा के पास परेशान घूमते देख लोगों ने उससे वजह पूछी लेकिन वह कोई जानकारी नहीं पाई। बच्ची ने बताया कि वह धुमरी, एटा में अपनी ननिहाल में रह रही थी। तीन वर्ष पूर्व पिता की मौत हो चुकी है, इसके बाद मां छोटी बहन को साथ लेकर कहीं चली गई। पुलिस ने चाइल्ड हेल्प लाइन को बच्ची सुपुर्द कर दी। बच्ची की ननिहाल से संपर्क किया तो वह लोग उसे साथ रखने को तैयार नहीं हुए। बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने के बाद राजकीय बाल शिशु गृह आगरा भेजा जाएगा।