आगरा के थाना हरीपर्वत में एक युवती ने परिचित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसका कहना है कि युवक मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजता है। कॉल करके परेशान करता है। इससे वो मानसिक तनाव में है। पुलिस का कहना है कि विवेचना की जा रही है।
हरीपर्वत क्षेत्र की रहने वाली युवती ने एसएसपी ऑफिस में प्रार्थनापत्र दिया था। इसमें कहा कि उसे परिचित युवक परेशान कर रहा है। वह असम राइफल्स के हॉस्पिटल में कर्मचारी है। उसके मोबाइल पर कई नंबर से कॉल करता है। अश्लील वीडियो भेजता है। इससे वह मानसिक तनाव में है।
युवक के परिजन भी दे रहे साथ
युवक के परिवार वालों से भी शिकायत की, लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। युवक का साथ उसके जीजा, बहन और भाई भी दे रहे हैं। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि आरोपी युवक युवती से शादी करना चाहता था। बात नहीं बनने पर परेशान करने लगा।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी युवक के परिवार के लोग भी पक्ष लेते हैं। इसलिए मुकदमे में युवक सहित तीन अन्य परिजन भी नामजद किए गए हैं। विवेचना की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।