फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: युवती ने घरवालों को दी खाने में नींद की गोलियां, रात में कर दिया बड़ा कांड

Mon, 25 Jul 2022 11:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताजनगरी आगरा में एक युवती ने अपने घरवालों को बड़ा धोखा दिया। प्यार के चक्कर में फंसी युवती ने घरवालों से दूर जाने के लिए उन्हें खाने में नींद की गोलियां देकर सुला दिया। इसके बाद वह युवक के साथ फरार हो गई। पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर दी है।
 
विज्ञापन
(फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र की एक युवती ने घरवालों को खाने में नींद की गोलियां देकर सुला दिया। जब घरवाले गहरी नींद में चले गए, तो युवती ने घर में रखी नकदी और जेवरात चोरी कर लिए।  सुबह जागने पर घरवालों को मामले की जानकारी हो सकी। पिता ने बताया कि घटना 17 जुलाई की है। पिता ने आरोप लगाया कि परिवार को बेहोश करने के बाद बेटी रुपये और जेवरात लेकर एक युवक के साथ चली गई। 

विज्ञापन


पीड़ित पिता ने बताया कि बेटी की उम्र 20 साल है। पुलिस को बताया कि 17 जुलाई को बेटी ने खाना खिलाया था। इसमें नींद की गोलियां मिला दीं, परिवार के लोग गहरी नींद में सो गए। सुबह जागे तो घर में बेटी नहीं थी। उसे तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद बेटी की सहेलियों के यहां फोन करके भी जानकारी की गई, लेकिन किसी को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। 

पिता ने बताया कि काफी समय बाद जानकारी मिली कि उसे क्षेत्र में रहने वाला दानिश लेकर गया है। बेटी जाते समय दो लाख रुपये और जेवरात भी ले गई है। उसके पास मोबाइल भी है। युवक की मदद उसके दोस्त कर रहे हैं। शाहगंज पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक और युवती की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें