राधारानी कुंड में स्नान के दौरान पैर फिसने से किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर शव परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार को सुबह किशोरी घर से राधारानी कुंड में स्नान करने के लिए राधाकुंड आई और गोपालजी घाट पर स्नान करने को सीढ़ियों पर उतरते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गई।
ये भी पढ़ें: ताजमहल पर लहराया भगवा झंडा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
कुछ देर तक किशोरी पानी से बाहर नहीं निकली तो वहीं स्नान कर रहे लोगों ने शोर मचाया और भीड़ एकित्रत हो गई। लोगों ने खोताखोरों को बुलाकर किशोरी को कुंड से बाहर निकाला। पुलिस और स्थानीय लोग किशोरी को गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया लेकिन जहां डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने किशोरी की शिनाख्त आरती सिंह उम्र करीब 17 वर्ष पुत्र भूरी सिंह निवासी नगला बेरु थाना मगोर्रा के रूप में की है। भाई बंशीलाल ने बताया कि बहन आरती 12 वीं की छात्रा थी, धार्मिक प्रवृत्ति की थी। वह राधाकुंड में स्नान करने के लिए आया करती थी।
ये भी पढ़ें: कासगंजः छत पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस