फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी तो पीछे ही पड़ गया: लॉकडाउन में नौकरी छूटने पर ली मदद, अब युवती हुई इस कदर परेशान; घर भी बदला पर...

Sat, 18 Mar 2023 08:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

लॉकडाउन में युवती की नौकरी चली गई थी, जिसके बाद उसने पड़ोसी से मदद ली थी। इस मदद के बहाने अब पड़ोसी युवक उसके पीछे पड़ गया है।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र की युवती को लॉकडाउन में एक युवक की मदद लेना भारी पड़ गया। फोन करके वह परेशान करने लगा। रिश्तेदारों को अश्लील फोटो भेजकर बदनाम किया। घर बदलने पर भी पीछा कर पहुंच गया। घर में घुसकर गलत हरकत की कोशिश की। घटना से वह दहशत में है। पीड़िता ने थाना सिकंदरा में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


सिकंदरा क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इससे पहले साल 2020 में वह अवधपुरी में रहती थी। एक बीमा कंपनी में जॉब करती थी। लॉकडाउन में नाैकरी छूट गई। पड़ोस में रहने वाले रोहित खंडेलवाल ने मदद की। मदद के बहाने उसकी हरकतें बढ़ती चली गईं। जब ज्यादा परेशान करने लगा तो वहां से सिकंदरा आकर रहने लगी। कुछ दिनों बाद वह यहां का भी पता निकालकर घर पर आ गया।

आरोप है कि 8 जनवरी को रात में घर में घुस आया। छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर बाल पकड़कर मुंह रूम हीटर पर पटक दिया। चेहरे पर काफी चोटें आईं। शोर सुनकर मां के आने के बाद घर से भाग गया। उस समय उसके परिवार वालों ने माफी मांगी तो माफ कर दिया। इसके बाद नए-नए मोबाइल नंबरों से फोन व मैसेज कर परेशान करने लगा। घर पर आने-जाने के दौरान उसने अपने मोबाइल में कुछ फोटो खींचे थे। उनको रिश्तेदारों के फोन पर भेजकर बदनाम कर रहा है। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें