फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवती की हुई मौत

Thu, 31 Oct 2024 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। भाई के साथ बाइक पर बैठ कर बाजार से घर वापस लौट रही युवती ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। उसे गंभीर हाल में उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही उसके परिवार में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नगला किसी गांव निवासी सामिया (20) बुधवार को भाई आदिल के साथ कस्बे के बाजार गई थी। खरीदारी करने के बाद शाम के समय भाई के साथ बाइक पर बैठ कर घर वापस लौट रही थी। नाहिली चौराहे पास शिकोहाबाद की ओर से आ रहे ट्रैक्टर की टक्कर लगने से सामिया बाइक से सड़क पर गिर गई। ट्रैक्टर का पहिया उसे कुचलता हुआ निकल गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। आनन फानन सामिया को सीएचसी गोधना ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें