फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेत से घर लौट रहे किसान पर जानलेवा हमला

Thu, 31 Oct 2024 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। मनौना गांव निवासी एक किसान खेत से घर लौट रहा था। तभी आरोपी ने उसकी बाइक रुकवा कर उससे गाली गलौज की। विरोध किया तो सिर पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की हालत गंभीर देख डाॅक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मनौना निवासी किसान धर्मेंद्र सिंह 26 अक्तूबर को खेत पर गए हुए थे। शाम के समय जब वह बाइक से घर वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में गांव निवासी दीपू सिंह ने बाइक को रुकवा लिया। बाइक रुकते ही आरोपी गाली गलौज करने लगा। जब किसान ने गाली गलौज करने की वजह पूछी तो आरोपी आग बबूला हो गया। किसान के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटनास्थल की ओर ग्रामीणों को आता देख आरोपी वहां से भाग गया। घायल किसान को परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहां गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। किसान के पुत्र गौरव की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें