फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों के साथ स्नान को गई मासूम गंगा में डूबी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरों। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर परिजनों के साथ स्नान करने गई मासूम लहरा घाट पर गंगा नदी में डूब गई। काफी देर बाद गोताखोरों ने उसका शव निकाला। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नान प्रतिबंधित था, लेकिन फिर भी गंगा घाटों पर आस-पास रहने वाले लोग रविवार को स्नान करने पहुंच गए। इनमें गांव बघेला पुख्ता के अजय कुमार भी अपने परिजनों के साथ गंगा स्नान को पहुंचे। स्नान करते समय उनकी 5 वर्ष की बेटी स्वाती अचानक गहरे पानी में पहुंच कर डूब गई।
परिजन बचाव के लिए चीख पुकार करने लगे। घाट पर आस-पास के ग्रामीण गोताखोर मौजूद थे। उन्होंने नदी में छलांग लगा दी। लगभग एक घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची का शव नदीं से बाहर निकाला गया। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें