कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार सुबह खेतों की ओर जा रही नाबालिक बालिका के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीढ़ित के चीखने चिल्लाने पर उसके ताऊ मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने उन पर हमला कर दिया। आरोपी के परिवार के लोगों भी उसके ताऊ से मारपीट कर दी। इससे वह घायल हो गए। इस मामले में चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
जानकारी के अनुसार नाबालिक शनिवार तड़के खेतों की ओर जा रही थी। तभी गांव के ही चंद्रभान ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका की चीखपुकार सुनकर उसके ताऊ मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भागने लगा। उन्होंने पकड़ने का प्रयास किया तो वह हमला कर भाग गया।
बाद में चंद्रभान के परिवार के दिनेश, सुशील एवं उमेश ने भी ताऊ से भी मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर ढोलना पुलिस ने चारों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। ढोलना थाना प्रभारी रविंद्र बहादुर ने बताया है कि नाबालिक का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।