फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पा सेंटर की युवती ने कर दी ऐसी डिमांड, परेशान युवक पहुंच गया थाने

Fri, 11 May 2018 05:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
आगरा के लोहामंडी क्षेत्र में रहने वाले युवक ने स्पा सेंटर की युवती पर परेशान करने का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि युवती आए दिन रुपयों की मांग करती है। 
विज्ञापन


उसने रुपये देने से मना किया। इस पर उसके खिलाफ लोहामंडी में झूठी शिकायत कर दी। गुरुवार को परिजनों ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। मामले में जांच के आदेश किए गए हैं। 

युवक जूता फैक्ट्री में काम करता है। उसका ताजगंज क्षेत्र में आना-जाना था। तभी उसकी दोस्ती क्षेत्र में संचालित एक स्पा सेंटर में काम करने वाली युवती से हो गई। दोनों ने बातचीत शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने रुपये मांगना शुरू कर दिया। कभी 10 हजार तो कभी 20 हजार रुपयों की मांग करती। अब दो लाख रुपये मांग रही थी। मना करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। 

इसके लिए क्षेत्र में पंचायत भी की। इसमें युवती 10 हजार रुपये लेकर गई। मगर, पिछले दिनों थाना लोहामंडी में प्रार्थना पत्र दे दिया। इसमें युवक पर कई आरोप लगाए। 

इस मामले में एसएसपी ने जांच के आदेश किए हैं। लोहामंडी पुलिस ने बताया कि युवती ने भी शिकायत की है। दोनों की शिकायत की जांच की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें