फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में तेज धमाके से गिरी मकान की छत, बच्ची की मौत, महिला समेत चार घायल

Wed, 30 May 2018 09:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
धमाके बाद मकान की छत गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के गोविंदनगर क्षेत्र की राधेश्याम कालोनी में मंगलवार को छोटा सिलिंडर फटने से मकान मालिक की बेटी की मौत हो गई, जबकि किरायेदार महिला समेत चार लोग झुलस गए। 
विज्ञापन


हादसा खाना बनाते वक्त हुआ। धमाका इतना तेजा था कि मकान की छत भी गिर गई। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे लोगों को निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया।

घायलों में एक महिला की हालत गंभीर है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया। वहीं सूचना के बाद भी पुलिस के देरी से पहुंचने पर लोगों में आक्रोश है।  

खाना बनाते वक्त हुआ हादसा

थाना गोविंदनगर की राधेश्याम कालोनी में पुरानी मस्जिद के समीप नवी मोहम्मद का दो मंजिला मकान है। इस मकान में चार किरायेदार रहते हैं। कुर्बान का परिवार भी इसमें किरायेदार है। 

मंगलवार देर शाम को कुर्बान की 40 वर्षीय पत्नी अंजुम सिलिंडर पर खाना बना रही थी। इसी बीच सिलिंडर में आग लग गई और विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि मकान की छत भी नीचे आ गिरी। 

कुर्बान के बच्चे नीचे दब गए तो उसकी पत्नी भी झुलस गई। मकान मालिक नवी मोहम्मद की 12 साल की बेटी मुम्मो की मौके पर ही मौत हो गई। कुर्बान, उसके बेटे वारिस और हारुन एवं दूसरी किरायेदार जयबून गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन

देर पहुंची पुलिस

विस्फोट से आसपास अफरातफरी मच गई। कॉलोनी के लोगों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से अंजुम को आगरा रेफर कर दिया गया। 

वहीं सूचना के बाद भी पुलिस काफी देर बाद मौके पर पहुंची। जिससे लोगों में आक्रोश है। प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद पांडेय ने बताया कि एक बालिका की मौत हुई और चार झुलसे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें