फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटाः छेड़छाड़ से परेशान होकर किशोरी ने जहर खाकर दी जान

Fri, 03 May 2019 06:56 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
dead body - फोटो : social media
विज्ञापन
एटा के जसरथपुर थाना गांव में एक किशोरी ने छेड़छाड़ से तंग आकर अपनी जान दे दी। गांव के दबंग युवक किशोरी को एक महीने से परेशान कर रहे थे। छेड़छाड़ की जानकारी किशोरी ने पिता को दी थी। 
विज्ञापन


पिता ने थाना जसरथपुर में मुकदमा भी दर्ज कराया था। इसके बाद से दबंग किशोरी से छेड़छाड़ करते हुए उसके पिता पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। एटा जनपद में थाना जसरथपुर पुलिस को तहरीर देते हुए किशोरी के पिता ने बताया कि वह क्षेत्र के ही एक भट्टे पर काम करता है। पिछले माह में कई बार उसकी बेटी ने फोन कर बताया कि गांव के तीन चार लड़के उसे परेशान करते हैं।

इस संबंध में थाना जसरथपुर में भी शिकायत दर्ज कराई थी। किशोरी के पिता ने बताया कि पुलिस ने आरोपयों को गिरफ्तार किया। लेकिन, बाद में छोड़ दिया। इसके बाद से आरोपी युवक लगातार यही कह रहे थे कि तीस हजार खर्च हुए तुमसे ही वसूलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार सभी ने घर में घुसकर मुकदमा वापस लेने की बात कहते हुए मारपीट भी की थी। बताया कि गांव में मेला लगा था तो बेटी वहां गई थी। उस दिन इन युवकों ने उसे दबोच लिया और ले जाने लगे। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने उसे बचाया। आरोप है कि गुरुवार को भी इन्हीं युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जिससे परेशान होकर किशोरी ने जहर खाकर जान दे दी।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक जसरथपुर एनडी तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर लालजी पुत्र धर्मवीर, सोनू पुत्र धर्मसिंह, दब्बू और गुरुदयाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें