फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका हत्याकांड: वाल्मीकि महापंचायत ने किया प्रदर्शन, परिजन बोले- पुलिस ने किया मनगढ़ंत खुलासा

Tue, 12 Nov 2024 10:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के मलपुरा में आठ साल की मासूम की हत्या के मामले में वाल्मीकि महापंचायत ने पुलिस आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि पुलिस ने  मनगढ़ंत खुलासा कर दिया है। वारदात में और लोग भी शामिल हैं, जिन तक पुलिस नहीं पहुंच  सकी है। 
 
विज्ञापन
वाल्मीकि महापंचायत ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के मलपुरा में 8 साल की बालिका की हत्या के मामले में पुलिस के खुलासे से परिजन संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने सोमवार को वाल्मीकि महापंचायत के पदाधिकारियों के साथ पुलिस आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन




पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गाैड से पदाधिकारियों ने कहा कि थाना पुलिस ने मनगढ़ंत तरीके से खुलासा किया है। 31 अक्तूबर को 8 साल की बालिका की अगवा कर हत्या कर दी गई थी। शव दक्षिण बाईपास के पास जंगल में मिला था। पुलिस ने एक किशोर को गिरफ्तार किया था। उसे किशोर गृह भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने खुलासा किया था कि बालिका को आरोपी गलत इरादे से लेकर गया था। विरोध पर हत्या कर दी। मगर, पुलिस के खुलासे से परिजन और वह लोग संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने हत्याकांड में और लोगों के शामिल होने का अंदेशा जताया है। कहा कि पुलिस अब तक कपड़े बरामद नहीं कर सकी है। पुलिस आयुक्त ने उन्हें जांच का आश्वासन दिया।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें