फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोले बाबा के सत्संग में गई थी युवती, पांच दिन बाद इस हाल में मिला शव

Sat, 05 May 2018 08:58 PM IST
चंद्रशेखर दीक्षित, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कासगंज की हजारा नहर में शुक्रवार को मिले युवती के शव की शिनाख्त हो गई। युवती छह दिन पूर्व भोले बाबा के सत्संग में शामिल होने के लिए गई थी, इसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने युवती की हत्या की आशंका जताई है। 
विज्ञापन


विनीता पुत्री श्रीनिवास निवासी अहरोली 30 अप्रैल को आसपुर मलावन एटा में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में हिस्सा लेने के लिए गई थी। इसके बाद वह अपने घर वापस नहीं लौटी। 

परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने तेजाब से जली उसकी लाश को हजारा नहर से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

युवती के शरीर पर थे चोट के निशान

उसके शरीर पर चोट के भी निशान पाए गए हैं। परिजनों  ने पोस्टमार्टम घर पहुंच कर युवती के कपड़ों से उसकी शिनाख्त की। युवती की शिनाख्त हो जाने पर परिवार में कोहराम मच गया। 

पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि उनकी पुत्री की हत्या करके शव को नहर में डाल दिया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि तहरीर मिलने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें