आगरा के डौकी थाना क्षेत्र में एक वृद्ध का शव नीम के पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के लोगों ने बुजुर्ग की लाश नीम के पेड़ पर फंदे से लटकी देखी। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर आ गए। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक थाना डौकी क्षेत्र के लायकापुरा की ठार के पास इलायची देवी डिग्री कॉलेज के पास संदिग्ध परिस्थितियों में सुंदर सिंह (65) पुत्र गोपी चंद का बृहस्पतिवार की रात 3:30 के करीब नीम के पेड़ से लटका शव मिला। सूचना पर डौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
वहीं घटना की जानकारी से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के पुत्र लायकपुरा की ठार निवासी रामनिवास ने बताया कि पिता सुंदर सिंह (65) घर के पास ही शांति प्रसाद के बाड़े पर चौकीदारी करते थे। बृहस्पतिवार की रात डेढ़ बजे के करीब गांव पिता की पड़ोस में एक महिला से कहासुनी हो गई। उन्हीं लोगों ने पिता की हत्या कर शव को नीम के पेड़ से लटका दिया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष डौकी ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पीएम रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण पता चल पाएगा।