फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मोबाइल नंबर नहीं देने पर युवती और पिता को पीटा, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 28 Oct 2025 08:39 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में मोबाइल नंबर नहीं देने पर युवती और उसके पिता से मारपीट की गई। मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खेरागढ़ क्षेत्र के एक गांव में युवती का मोबाइल नंबर मांगने के विवाद में दो परिवार भिड़ गए। कहासुनी के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने युवती और उसके पिता को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पीड़िता ने खेरागढ़ थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि सोमवार की दोपहर वह घर पर अकेली थी, तभी गांव का युवक प्रद्युम्न घर के सामने आकर मोबाइल नंबर मांगने लगा। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। 

विरोध करने पर पिटाई भी कर दी। शोर सुनकर पिता आए तो आरोपी के भाई समेत दो लोग आ गए और पिता भी की पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें