फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टोटके के शक में युवती और परिजन को पीटा

Tue, 12 Nov 2024 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र के गांव नगला छिद्दू में टोटका करने के शक में आरोपियों ने पड़ोस की युवती से गाली गलौज की। लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। थाने में शिकायत के बाद आरोपी पक्ष नहीं पहुंचा तो पीड़ित परिवार ने सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

गांव नगला छिद्दू के ब्रह्मानंद ने बताया कि घर के पास कुछ लोग रहते हैं जो कि तांत्रिक क्रिया करते रहते हैं। आरोपियों के घर में किसी ने कागज की पुड़िया बांध कर फेंक दी। इसके बाद आरोपी उनके घर पर आए और पुत्री सुजार्थी पर टोटका फेंकने का आरोप लगाते हुए गाली गलौज की। वह कुछ लोगों को पंचायत करने के लिए बुलाने जा रहे थे। तभी आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और पीटा।
भाई रामसूरत बचाने के लिए आए तो आरोपी उन पर भी हमलावर हो गए। 7 माह की गर्भवती पुत्रवधू कविता को बाल से पकड़ कर घसीटते हुए ले गए और पीटा। सोमवार सुबह थाने में शिकायत की तो काफी देर इंतजार के बाद भी आरोपी वहां नहीं आए। पीड़ित ने एसपी से आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें