एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले में एसएचओ अजय किशोर ने आरोपी योगेश निवासी काछीपाड़ा गोकुल महावन और नेहा निवासी गोकुलपुरम, दामोदरपुरा कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में नेहा ने बताया कि वह और योगेश करीब चार वर्ष से एक दूसरे को जानते हैं। एक-दूसरे के घर पर आना जाना है। योगेश से मेरे नाना-नानी और मौसी माला देवी शादी का दबाव बनाते थे जबकि योगेश पहले से शादीशुदा था। इस पर उसने हत्या की साजिश रची थी।
युवती ने रची थी हत्या की साजिश
आरोपी नेहा ने बताया कि उसने प्रेमी योगेश, उसके साथी राकेश फौजी और इमरान के साथ प्लान बनाया कि माला का एक घर मेरठ में है। माला को मार देते हैं, जिससे उसे पैसे वापस नहीं करने पडे़ंगे। मेरठ वाले घर को बेचकर आपस में बांट लेंगे। इस पर सभी राजी हो गए। माला देवी ने अपने पति के मृत्यु के बाद मिले 12 लाख रुपये एक वकील को व्यापार के लिए दिए थे। जिन्हें वह वापस नहीं लौटा रहा था।
इमरान, राकेश फौजी व योगेश ने मौसी माला देवी को मेरठ से यह कहकर लाए कि उन्होंने वकील को पकड़ लिया है, जिस पर आपके रुपये हैं। योगेश ने माला देवी को मथुरा लाकर होटल में रुकवाया। योजना के अनुसार माला को वकील से मिलाने कहकर राया ले जाकर पानी में डुबोकर मार दिया और उसके बेटे विनय को मांट की गंगनहर में डुबोकर मार डाला। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी राकेश और इमरान फरार है। दोनों जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।