फिरोजाबाद के टूंडला कस्बा में शुक्रवार सायं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्थित गैराज में युवक-युवती को देख लोगों ने गैराज को बाहर से बंद कर दिया। जानकारी पर पहुंचे स्टाफ ने ताला डाल कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस प्रेमी युगल को पकड़कर थाने ले आई। दोनों युवक सीएमओ दफ्तर में कार्यरत दो बाबुओं के बेटे हैं। एक मौके से फरार हो गया। पुलिस युवक-युवती से पूछताछ कर रही है।
घटना शुक्रवार सायं छह बजे करीब की है। फिरोजाबाद हाइवे स्थित स्वास्थ्य केंद्र परिसर में वाहनों की गैराज है। इसमें सीएमओ कार्यालय में तैनात टूंडला का स्टाफ अपने वाहन खड़े करता है। शुक्रवार सायं दो युवक और एक युवती एक कार में सवार होकर वहां पहुंचे। कार को गैराज में ले गए। पांच मिनट बाद एक लड़का बाहर आया तथा गैराज का ताला लगाकर चला गया। यहां खड़े हुए किसी व्यक्ति ने कार में तीन लोगों को जाते देखा तथा एक को बाहर आते देखा तो उसे कुछ संशय हुआ।
पंचायत चुनाव: सुहागनगरी में 26 अप्रैल को मतदान, 564 प्रधान पद, जानिए कब शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया
उक्त युवक ने आसपास के लोगों को यह बात बताई तो लोगों ने गैराज के बाहर से अपना ताला डाल दिया और दूसरे लड़के के वापस आने का इंतजार करने लगे। कुछ देर बाद युवक आया तो यहां पर हंगामा खड़ा हो गया। लोगों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस गैराज खुलवा कर कार में मिले युवक व युवती को थाने ले गई। यहां पता चला कि दोनों लड़के ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के परिवार से जुड़े हैं। इनके पिता सीएमओ दफ्तर में बाबू हैं। पुलिस ने सभी के परिजनों को थाने बुलाया है।