आगरा के रेलवे लाइन पर बुधवार सुबह युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। बिल्लोचपुरा रेलवे लाइन पर बुधवार सुबह युवक और युवती के शव मिले। क्षेत्र के लोगों ने शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी। जीआरपी ने शवों की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। शवों को मथुरा जीआरपी ने पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है। आशंका है कि दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है। उनके शव क्षतविक्षत हो गए।
बुधवार सुबह तकरीबन साढ़े आठ बजे बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन के पास से निकल रहे लोगों ने युवक और युवती की क्षतविक्षत लाश देखीं। यह दिल्ली से आगरा आनी वाली लाइन पर पड़े थे। यह देखकर लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। इस पर जीआरपी और थाना हरीपर्वत पुलिस पहुंच गई। मगर, मामला जीआरपी का था, इस कारण हरीपर्वत पुलिस लौट गई। बिल्लोचपुरा स्टेशन मथुरा जीआरपी में आता है। इस कारण जीआरपी मथुरा शवों को कब्जे में लेकर चली गई। वहीं मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
जीआरपी के मुताबिक, युवती की उम्र तकरीबन 18 साल और युवक की उम्र 25 साल प्रतीत हो रही है। शवों के पास से पहचान का कोई कागजात नहीं मिला। आशंका है कि दोनों ने रेलवे लाइन पर आकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। हालांकि अभी जांच की जा रही है।
...तो प्रेम संबंध में दी जान
जीआरपी का कहना है कि युवक और युवती की लाश पूरी तरह से क्षतविक्षत हो चुकी थीं। इससे पहचान नहीं हो पा रही थी। अनुमान है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध रहे होंगे। वह कहीं से यहां आए होंगे। इस दौरान ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी होगी।
वाह ताज: ऐतिहासिक स्मारक के 'ताले' खुले, ब्राजील की पर्यटक ने सबसे पहले देखा ताजमहल, जानें टिकट और नियम की व्यवस्था