फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता पर भतीजी ने लगाए गंभीर आरोप लगाकर दर्ज कराया मुकदमा, जानिए क्या है मामला

Thu, 16 May 2019 10:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
शहर के एक भाजपा नेता पर भतीजी ने मारपीट, बंधक बनाने और छेड़छाड़ सहित अन्य आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें भाजपा नेता सहित परिवार के पांच लोगों को नामजद किया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नाई की मंडी क्षेत्र निवासी युवती ने मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि 24 अप्रैल को वह अपनी सहेली की भाई की शादी में ताजगंज क्षेत्र स्थित एक होटल में परिजनों को बताकर आई थी।

तभी बड़ा भाई नशे में धुत होकर अपने पांच साथियों संग आया। इसके बाद बाल पकड़कर गाड़ी में बैठाकर ले गए। चीखने पर कोई बचाने नहीं आया। आरोपी रास्ते में पीटते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद घर ले आए। यहां चाचा, चचेरे भाइयों आदि ने पीटा। इससे वह घायल हो गई। दांत टूट गए। जबड़ा हिल गया। उन्होंने उसे कमरे में बंद कर दिया। उसकी मां घर पर नहीं रहती हैं। दूसरे दिन पीड़िता ने अपनी मां को फोन किया। उन्होंने पुलिस की मदद से उसको मुक्त कराया। मामले की शिकायत एडीजी से की। 

इसके बाद थाना ताजगंज में भाजपा नेता सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें बलवा, मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी, छेड़छाड़ सहित अन्य आरोप लगाए गए हैं। सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। होटल के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जाएंगे। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें