फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बेटी की आपबीती: पिता बनाना चाहता है शारीरिक संबंध और करता है छेड़छाड़, मां जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल रही

Sun, 17 Mar 2024 12:10 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती ने अपनी मां पर भी पिता की इस हरकत में साथ देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने पिता पर छेड़खानी करने और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। उसने मां पर भी इस गंदे काम में पिता का सहयोग करने और गंदे धंधे में धकेलने का आरोप लगाया है। माता-पिता की शिकायत लेकर युवती कोतवाली पहुंची।

विज्ञापन

कोतवाली में दी तहरीर पर पीड़िता ने बताया कि वह मूल रूप से मध्यप्रदेश की रहने वाली है। वह यहां झोपड़ी में माता-पिता के साथ रह रही है। उसने आरोप लगाया कि पिता पिछले काफी समय से परेशान कर रहा है। वह शराब के नशे में छेड़खानी करने के साथ ही उससे जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश करता है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसकी मां भी पिता की इच्छा पूरी करने के लिए उससे पर दबाव बनाती है। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें