गुरु के ताल-सिकंदरा स्टेशन के बीच यूपीएमआरसी की मशीन यू-गर्डर रखने लगी हैं। यहां अस्थायी तौर पर कट बंद किया गया है। अगले साल अगस्त तक यहां का काम पूरा हो जाएगा।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) ने पहले कॉरिडोर को तय समय में पूरा करने के लिए कार्य तेज कर दिया है। गुरु का ताल से सिकंदरा के बीच गर्डर रखना शुरू हो गया है। सिकंदरा कट को अस्थायी तौर पर सोमवार को तीन घंटे के लिए बंद किया गया। पहला कॉरिडोर 10 महीने में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहले कॉरिडोर में गुरु का ताल से सिकंदरा के बीच ट्रैक बनाने के लिए रविवार रात करीब एक बजे से दो यू-गर्डर रखे गए हैं, जो करीब 4.30 बजे तक स्थापित कर दिए थे। आरबीएस से सिकंदरा स्टेशन के बीच 272 यू-गर्डर और 124 पियर कैप रखे जाने हैं।
समें गुरु का ताल से सिकंदरा के बीच 76 यू-गर्डर रखे जाएंगे। कार्य के दौरान सिकंदरा कट बंद करने के साथ यातायात भी डायवर्ट हुआ। उन्होंने बताया कि अगले साल अगस्त तक सिकंदरा तक मेट्रो ट्रेन चलाने का लक्ष्य है। एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी और आरबीएस स्टेशन बन गए हैं। सिविल कार्य भी अंतिम चरण में है। आईएसबीटी स्टेशन भी दो महीने महीने में पूरा हो जाएगा। इसी साल दिसंबर तक आरबीएस स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी।