फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निमोनिया से पीड़ित बच्चे और हार्ट अटैक से वृद्धा ने तोड़ा दम

Tue, 01 Apr 2025 05:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मरीज
विज्ञापन
- मौसम में बदलाव से बच्चों और बुजुर्गों की बढ़ रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। बदला मौसम बच्चों और बुजुर्गों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। निमोनिया से पीड़ित डेढ़ साल के बच्चे और हार्ट अटैक से वृद्धा ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल की ओपीडी में 1038 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 27 मरीज भर्ती कराए गए तो तीन मरीजों को हालत बिगड़ने पर रेफर किया गया।
सुबह-शाम सर्दी और दोपहर के समय तेज धूप के साथ बढ़ता तापमान बच्चों और बुजुर्गों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। बच्चे सर्दी जुकाम के साथ निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं वहीं बुजुर्ग ब्लड प्रेशर के साथ हार्ट अटैक की चपेट में आ रहे हैं। मंगलवार को महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ देखी गई। अस्पताल की ओपीडी में 1038 मरीजों ने प्राथमिक उपचार लिया।
विज्ञापन

ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों में सबसे अधिक संख्या बच्चों और बुजुर्गों की रही। बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. डीके शाक्य के कक्ष के साथ ही फिजीशियन कक्ष में मरीजों की भीड़ रही। हालत बिगड़ने पर 27 मरीज इमरजेंसी में भर्ती कराए गए।
विज्ञापन

बिछवां थाना क्षेत्र के गांव सुन्नामई निवासी अरुण (डेढ़ साल) रंजीत कुमार को पिछले कुछ दिनों से सर्दी जुकाम के साथ निमोनिया की दिक्कत थी। मंगलवार की सुबह अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहर के मोहल्ला छपट्टी निवासी बृजरानी (80) को नहाते समय हार्ट अटैक पड़ा परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि बच्चे सहित दोनों को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें