फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ का चुनाव कराएं, समाजवादी छात्रसभा ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। समाजवादी छात्रसभा की ओर से बुधवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग उठाई गई। कुलपति को ज्ञापन देने के लिए कुलपति सचिवालय पहुंचे, उनके न मिलने पर दीवार पर ही ज्ञापन चस्पा कर दिया। इसके बाद कुलपति को संबोधित ज्ञापन परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव को भी दिया। इसमें छात्रों की समस्याओं को समाधान किए जाने की भी मांग शामिल रही।
विज्ञापन

संगठन के महानगर अध्यक्ष अमित प्रताप यादव ने कहा कि संगठन लगातार छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग कर रहा है, विश्वविद्यालय प्रशासन अनसुना कर देता है। इस बार दीक्षांत समारोह से पहले ही चुनाव की तारीख घोषित करने की मांग की।
वहीं, विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेजों में 30 फीसदी सीटें बढ़ाने, परीक्षाओं के परिणामों में आए प्रीवियस मार्क्स वेटिंग (पीएमडब्ल्यू), मार्क्स वेटिंग (एमडब्ल्यू) की समस्याओं को दूर कराने की भी मांग रखी। समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में छात्र नेता रवि यादव, केके यादव, माही अंबेडकर, आशमा बक्श, मुवीन खान, रितिक प्रजापति, शुभम वाल्मीकि, हिमांशु पांडेय, पुष्पेंद्र चक, कपिल कुमार, ललित कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें