आगरा के अकोला में बंदरों की बढ़ती संख्या और उनके आतंक से परेशान ग्रामीणों ने बंदर पकड़वाने के लिए खुद ही बीड़ा उठाया। बंदरों को पकड़ने के लिए कलंदरों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए ग्रामीणों ने चंदा किया है। ये रकम कलंदरों की दी जाएगी, जिससे वे बंदरों को पकड़कर उन्हें दूर जंगल में छोड़कर आ सकें।