फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी रिपोर्ट तैयार है, पहुुंचेगा मैसेज

Sat, 19 Sep 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों को जांच रिपोर्ट के लिए एसएन मेडिकल कालेज की पैथोलॉजी लैब के चक्कर नहीं काटने होंगे। रिपोर्ट तैयार होते ही मरीज के मोबाइल नंबर पर मैसेज पहुंच जाएगा। शुक्रवार से यह सुविधा शुरू हो गई है।
विज्ञापन

इमरजेंसी में अत्याधुनिक पैथोलॉजी लैब में डिस्प्ले बोर्ड भी लगाया गया है। मरीजों को लाइन में नहीं लगना होगा। नंबर आते ही सैंपल लिया जाएगा। ब्लड सैंपल लेते वक्त तीमारदार का मोबाइल नंबर लिया जाएगा। रिपोर्ट पूरी होते ही उसके मोबाइल पर रिपोर्ट कलेक्ट करने का मैसेज पहुंचेगा। शुक्रवार को प्राचार्य ने इसका उद्घाटन किया। प्रभारी डा. हरेंद्र यादव ने बताया कि इससे तीमारदार को घर बैठे ही रिपोर्ट तैयार होने की जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें