तहसील के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कलक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। ज्ञापन में मांग की गई है कि उत्तर प्रदेश में दो निजी कंपनियों द्वारा गरीबों से निवेश के नाम पर लिया गया रुपया गरीबों को वापस दिलाया जाए।
शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। तिकोनिया पार्क में धरना दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में दो निजी कंपनियों द्वारा गरीबों से निवेश कराने के नाम पर करोड़ों रुपयों को जमा कराया गया है। जमा कराए गए रुपयों को कंपनियों द्वारा वापस नहीं किया जा रहा है।
धरना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार को निर्देश दिए जाएं कि दोनों कंपनियों में निवेश के नाम पर रुपये जमा करने वालों को जमा किए गए रुपये वापस दिए जाएं। जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ, संकोच गौड, अजय दुबे, अरविंद तिवारी, पूरनचंद्र चतुर्वेदी, हयात हुसैन, सुरेश राठौर, भीमसेन कठेरिया, विनोद शर्मा मौजूद रहे।