फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भूगोल का प्रश्नपत्र आसान, बच्चों के खिले चेहरे

Fri, 27 Feb 2026 01:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में भूगाेल का प्रश्नपत्र आसान आया। इससे केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे खिल गए। हालांकि संसार के मानचित्र को भरने में उन्हें कठिनाई का अनुभव हुआ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल कृषि की परीक्षा हुई इसमें बहुत कम बच्चे शामिल हुए। यह प्रश्नपत्र भी सरल रहा। इसके बाद जिले के 154 केंद्रों में से 97 केंद्रों पर इंटर भूगोल की परीक्षा हुई।
भूगोल के प्रवक्ता राज मोहन शर्मा ने बताया कि इस बार भूगोल का प्रश्नपत्र सरल आया था। बच्चों को हल करने में ज्यादा कठिनाई नहीं हुई। इनमें प्रदूषण, जनसंख्या, मृदा, जलवायु से जुड़े प्रश्न पूछे गए। दो मानचित्र भरने को दिए गए। इसमेें एक भारत का मानचित्र रहा, दूसरे संसार के मानचित्र में थोड़ी कठिनाई हुई।
विज्ञापन

छात्रा अंतरा श्रोतिया ने बताया कि प्रश्नपत्र आसान आया था। हमने पूरा कर दिया। कोई दिक्कत नहीं हुई। मानचित्र भरने में दिक्कत हुई। जाह्न्वी ने बताया कि हमने तो सभी प्रश्न कर दिए अच्छे नंबर आएंगे। जो पढ़ा था उसी से प्रश्न पूछे गए थे। मानचित्र में कम नंबर आ सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें