फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटर सवारों को रौंदा, एक की मौत, ग्राम पोइया के पास हुआ हादसा, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
खंदौली। आगरा-हाथरस मार्ग पर थाना खंदौली क्षेत्र के ग्राम पोइया के पास बृहस्पतिवार शाम 7:25 बजे आलू से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटर सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन




थाना सादाबाद क्षेत्र के गांव वेदई निवासी हरी सिंह (40) पुत्र सुरेश चंद्र शर्मा आगरा की एक फैक्टरी में कार्यरत थे। वह बृहस्पतिवार शाम को स्कूटर से आगरा जा रहे थे। उनको रास्ते में गांव वेलोठ खंदौली निवासी प्रेमपाल सिंह (50) मिल गए, जो उसी फैक्टरी में कार्य करते हैं। दोनों स्कूटर पर सवार होकर आगरा की ओर जा रहे थे। ग्राम पोइया के पास सामने से आ रहे आलू से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटर चपेट में ले लिया। हादसे में हरी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे प्रेमपाल सिंह घायल हो गए। थाना पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें