फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएन मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई जनरल सर्जरी, पंजीकरण अधिक होने से मरीजों को मिल रहीं 'तारीखें'

Mon, 14 Dec 2020 10:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • रोज 40 मरीजों का पंजीकरण
  • 25 के ही हो पा रहे ऑपरेशन
  • सबसे ज्यादा मरीज पथरी, अपेंडिक्स, आंत, बवासीर, कूल्हे, जोड़, कैंसर और ईएनटी के
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में जनरल सर्जरी शुरू होने से ऑपरेशन का दबाव बढ़ गया है। मरीजों को 20 से 30 दिन बाद की तारीख दी जा रही है। जिन मरीजों को परेशानी अधिक है वे ऑपरेशन जल्दी कराने के लिए चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन



दो नवंबर से ओपीडी शुरू हो चुकी है। तब से रोजाना सर्जरी, हड्डी, ईएनटी और कैंसर रोग विभाग में रोजाना 40 से 50 मरीजों का पंजीकरण हो रहा है। इसमें पथरी, अपेंडक्सि, बवासीर, आंत, पित्त की थैली, कान, कैंसर, कूल्हे के ऑपरेशन के मामले ज्यादा हैं। हर रोज इनमें से 20 से 25  मरीजों के ऑपरेशन चारों विभागों में हो रहे हैं। बाकी के मरीज तारीख लेकर लौट रहे हैं। इससे दूरदराज के मरीजों की मुश्किल बढ़ गई है।

केस एक: तीन बार मिल चुकी है तारीख
खंदौली के अमित दुवेश के बताया कि उन्होंने अपने भाई को नौ नवंबर को एसएन में दिखाया तो कान में मवाद पड़ने से हड्डी गलने की बात बताई। ऑपरेशन को दिवाली बाद तारीख दी, फिर बीते सोमवार को भर्ती किया और अब मंगलवार को ऑपरेशन के लिए बुलाया है।
विज्ञापन


केस दो:  भर्ती मरीज को 20 दिन बाद की तारीख दी
प्रकाश नगर के महेश बाबू एसएन में ही भर्ती हैं। इनके कूल्हे का ऑपरेशन होना है। 25 नवंबर को हड्डी विभाग में दिखाया था, डॉक्टरों ने जांच के बाद ऑपरेशन के लिए कहा। इनको ऑपरेशन के लिए 15 नवंबर की तारीख दी गई है।
विज्ञापन

जनरल सर्जरी के ऑपरेशन से बढ़ा दबाव: डॉ. रिचा जैमन
सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. रिचा जैमन ने बताया कि ओपीडी शुरू होने के बाद जनरल सर्जरी भी की जा रही है। गंभीर हाल के मरीजों को प्राथमिकता देकर बाकी के मरीजों को आगे की तारीख देकर ऑपरेशन को बुुलाते हैं।

अब सभी तरह के ऑपरेशन हो चुके हैं शुरू: डॉ. संजय काला
प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि अब लगभग सभी तरह की सर्जरी कॉलेज में शुरू हो गई है। यहां दूसरे शहरों और राज्यों के भी मरीज सर्जरी कराने आ रही हैं। इनका पंजीकरण कराने के बाद सुविधानुसार आगे की तारीख दे रहे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें