फतेहपुर सीकरी। शिवपुरी स्थित अंबेडकर पार्क में बृहस्पतिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर तरुण समिति ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि किरन केशरी, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू चाहर, पूर्व चेयरमैन इस्लाम, डॉ. मुस्तकीम, नरेंद्र ठेकेदार, राजू कर्दम और मनोज कबीरा शामिल रहे।
सभी अतिथियों ने मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जूनियर वर्ग में शिवानी सोनी ने प्रथम, सागर ने द्वितीय और गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में तनिषा प्रथम, सुमित एवं कौशल संयुक्त रूप से द्वितीय तथा प्रवीण तृतीय स्थान पर रहे। संचालन सुनील सभासद ने किया। कार्यक्रम में सौरभ सागर, विकास, गौरव, दीपेंद्र, भारत, भूपेंद्र, राज, राजू, गब्बर आदि का प्रमुख सहयोग रहा।