फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा संगठन में फेरबदल: गीता शाक्य बनीं ब्रज क्षेत्र प्रभारी, आगरा के रामप्रताप चाैहान को पश्चिम की कमान

Sat, 08 Aug 2026 10:17 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा संगठन को मजबूती देने में जुटी है। पार्टी की ओर से क्षेत्रीय प्रभारियों की नियक्ति की गई है। इसमें ब्रज क्षेत्र की जिम्मेदारी गीता शाक्य को साैंपी गई है।
विज्ञापन
राम प्रताप चाैहान को मिली पश्चिम क्षेत्र की जिम्मेदारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियों को मजबूत करने की कार्यवाही शुरू कर दी है। इसके तहत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार को छह क्षेत्रीय प्रभारियों के साथ ही 7 मोर्चों के प्रभारियों की भी नियुक्ति कर दी है। इसमें पार्टी के प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल को जहां अवध क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है, वहीं गोरक्ष क्षेत्र के प्रभारी की जिम्मेदारी संगठन अभिजात मिश्रा को सौंपी गई है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी सूची में प्रदेश संगठन की ही तरह प्रभारियों की नियुक्ति में सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरण का ध्यान रखा गया है। प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान को पश्चिमी क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार प्रदेश महामंत्री गीता शाक्य को ब्रज का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मुख्यालय स्तर पर मोर्चा के प्रभारियों के नाम घोषित किए गए हैं। इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह को अनुसूचित मोर्चा के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह को महिला मोर्चा और प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी को युवा मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें