फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गीता ओलंपियाड पुरस्कार वितरण समारोह 14 को

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। इस्कॉन की ओर से गीता ओलंपियाड के तहत मेगा यूथ फेस्ट-2025 शंखनाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 300 से अधिक विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। समारोह में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवकीनंदन व इस्कॉन यूथ फोरम के अध्यक्ष सुंदरगोपाल शामिल होंगे। कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) में मंगलवार को समारोह के आमंत्रणपत्र के विमोचन कार्यक्रम में अध्यक्ष अरविंद स्वरूप ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

इस्कॉन की अदिति गौरांगी ने बताया कि इस वर्ष अगस्त से नवंबर तक शहर के 200 स्कूलों में कक्षा 6-12 तक के लगभग 28 हजार विद्यार्थियों के लिए गीता सार की कक्षाएं ली गई थी। कक्षा के एक सप्ताह बाद बच्चों की परीक्षा ली गई और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए जिसमें मुस्लिम बच्चों ने भी भाग लिया।
14 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी और मुख्य वक्ता प्रबोधानंद सरस्वती महाराज होंगे। इस मौके पर नितेश अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, सुनील मनचंदा, संजय कुकरेजा, राकेश उपाध्याय, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, संजीव मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें