आगरा। गैलाना रोड स्थित एलआईसी कॉलोनी पार्क में अवैध रूप से तीन साईकिल रिपेयरिंग की दुकानें खोल ली गई हैं। इसकी स्थानीय डॉ. विश्वजीत, ममता सिंह और मुकेश पचौरी ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी।। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने मौके पर पहुंच कर तीनों को सामान हटाने के लिए नोटिस दिया। अगर तीन दिन में सामान नहीं हटाया गया तो नगर निगम जब्तीकरण की कार्रवाई करेगा। इस दौरान टीम ने पार्क के बाहर से अतिक्रमण हटवाया।