फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गायत्री डेवलपवेल की नोएडा में 100 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। नोएडा में शनिवार को आगरा प्रशासन ने गायत्री डेवलपवेल के निदेशक हरिओम दीक्षित से जुड़ीं 100 करोड़ रुपये से अधिक बाजार मूल्य की संपत्तियां कुर्क कीं। 70,771 वर्गमीटर क्षेत्रफल में फैली गायत्री ओरा, एपेक्स ओरा और गायत्री हॉस्पिटैलिटी और रीयलकॉन की संपत्तियों को सील किया गया। इन संपत्तियों को नीलाम कर प्रशासन घर खरीदारों की बकाया राशि चुकाएगा।
विज्ञापन

भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) में गायत्री डेवलपवेल कंपनी के विभिन्न प्रोजेक्ट में निवेश करने वाले आगरा के 20 से अधिक लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी। रेरा के निर्देश पर 2019 में जिलाधिकारी आगरा ने 18 रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी किए थे। सात की रकम बिल्डर ने चुकाई लेकिन 11 घर खरीदारों के 4.08 करोड़ रुपये नहीं अदा किए। आरसी जारी होने के बाद भी बकाया नहीं चुकाने पर सात साल से हरिओम दीक्षित को पुलिस-प्रशासन की तलाश थी। रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी पोर्टल खंगालने पर प्रशासनिक टीमों को हरिओम दीक्षित की संपत्तियों का सुराग मिला।
एसडीएम सदर सचिन राजपूत ने बताया कि नोएडा विकास प्राधिकरण से पता कराने पर संपत्तियां चिह्नित की गईं। जिलाधिकारी अरविंद एम बंगारी से कुर्की की अनुमति मिलने पर शनिवार सुबह तहसीलदार देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम नोएडा पहुंची। सेक्टर-1 में तीन प्रोजेक्ट कुर्क कर दिए हैं। बिल्डर ने सात दिन में बकाया नहीं चुकाया तो कुर्क संपत्तियों को नीलाम किया जाएगा। नीलामी से प्राप्त राशि से घर खरीदारों का बकाया चुकाया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि कुर्क संपत्तियों को बिल्डर या उसके परिवार का कोई भी सदस्य नहीं खरीद सकता।
विज्ञापन



दर्ज हैं कई प्राथमिकी
गायत्री डेवलपवेल के निदेशक हरिओम दीक्षित के विरुद्ध निवेशकों से धोखाधड़ी के मामलों में सिकंदरा, हरीपर्वत सहित विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक प्राथमिकी दर्ज हैं। कई मामलों में पुलिस आरोपपत्र भी दायर कर चुकी है लेकिन रसूख के कारण कभी बिल्डर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। कई और दागी बिल्डरों पर भी निवेशकों से प्रोजेक्ट की आड़ में धोखाधड़ी के आरोप हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें