मंडी सचिव को ज्ञापन देते आढ़तिया।
मैनपुरी। तहसील भोगांव क्षेत्र के गांव जमथरी के रहने वाले एक परिवार को पट्टे में मिली जमीन पर अराजक तत्वों ने कब्जा कर लिया। जमीन वापस मांगने पर मारने पर उतारू हो गए। पीड़ित सोमवार को परिवार सहित कलेक्ट्रेट स्थिति तिकोनिया पार्क में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गया। कहना है कि यदि जमीन नहीं मिली तो परिवार सहित आत्मदाह कर लेंगे।
गांव जमथरी के रहने वाले रघुवीर सिंह सोमवार को परिवार के अरुण कुमार, विजय कुमारी, रीमा देवी, श्यामा देवी और ब्रजेश कुमार के साथ कलेक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। बताया कि उन्हें गांव में एक जमीन पट्टे में मिली हुई है। उस जमीन पर अराजक तत्वों ने कब्जा कर रखा है। आरोपी उस पर फसल करते आ रहे हैं। वह कमजोर होने की वजह से विरोध करते हैं तो मारपीट पर आमादा जो जाते हैं। जब इन लोगों से कब्जा छोड़ने के लिए कहा तो हमलावर हो गए। किसी तरह से उन लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। तीन महीने से वह लगातार शिकायत करते आ रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जब तक उनकी सुनवाई नहीं होगी वह लोग धरना समाप्त नहीं करेंगे। वह लोग परिवार सहित आत्मदाह करने पर विवश होंगे।