फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पैदल मार्च कर लोगों को दिया सुरक्षा का संदेश

Tue, 05 Mar 2024 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमांपुर। कस्बा में कानून व्यवस्था, महाशिवरात्रि पर्व और आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर पैरा मिलिट्री फोर्स ने पुलिस बल के साथ कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। वहीं लोगों को सुरक्षा का संदेश दिया और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

सीओ सहावर शाजिदा नसरीन ने कहा कि त्योहारों को सौहार्द और भाईचारे के साथ मिल जुलकर मनाएं। लोकसभा के चुनावों को लेकर आपस में अनावश्यक बहस न करें। सोशल मीडिया पर कुछ भी ऐसा पोस्ट न करें, जिससे शांति व्यवस्था बिगड़े। शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर पुलिस नजर बनाए हुए हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। पैदल मार्च अमांपुर कोतवाली से प्रारंभ होकर सहावर रोड, ददवारा, बारहद्वारी, सराफा बाजार, गुड़मंडी, एटा रोड, तिराहा आदि बाजारों में होते हुए कोतवाली परिसर पर जाकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें